राज्य में 200 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त,अंबा प्रसाद ने विधानसभा में की थी मांग
अंबा प्रसाद द्वारा सदन में रखा था मामला अब मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली,सीएम ने दिया स्वीकृति,अंबा प्रसाद ने जताया आभार
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।विधानसभा बजट सत्र के दौरान बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद में राज्य में 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने की मांग की थी।इसके बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस पर अपनी सहमति प्रदान की।मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी है अब राज्यवासियों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के घोषणा पर विधायक अंबा प्रसाद ने आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा में 200 यूनिट बिजली राज्य वासियो को मुफ्त देने की मांग की थी,जिसके बाद माननीय मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी सहमति प्रदान की है।आगे उन्होंने कहा की राज्य सरकार गरीब गुरबा की सरकार है एवं हमारी सरकार लगातार जनकल्याणकारी फैसला ले रही है।
विदित हो कि बजट सत्र के दौरान 2 मार्च 2024 को तारांकित प्रश्न के माध्यम से बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने सदन को अवगत कराते हुए बताया था कि राज्य के 42.16 प्रतिशत लोग गरीब हैं, जो पूरे देश में बिहार (51.91%) के बाद सर्वाधिक है। राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2022 में बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की शुरुआत करने के बाद इसे 125 यूनिट तक बढ़ाने की कवायद चल रही है,लेकिन राज्य में एक बड़ी आबादी गरीब तबके की है, जो बिजली बिल दे पाने में भी असमर्थ है।इसलिए राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दिया जाए।





