प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक दलों के बयान वीर चुनावी बयानबाजी करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है।तरह- तरह के बयान सामने आ रहे है।
ऐसा ही एक बयान उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ से आया है।प्रतापगढ़ पहुंचे यूपी के राज्य मंत्री सुनील भराला ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया को यूपी विधानसभा चुनाव में चुनौती देने का ऐलान किया है।आपको बता दे कि राजा भइया के खिलाफ लगातार अपनी बयानबाजी के लिए चर्चित बयानवीर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला ने राजा भइया पर हमलावर हुए।सुनील भराला ने कहा कि राजा भइया के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव में कुंडा से बड़े नेता को चुनावी मैदान में उतारा जायेगा।
आपको बताते चले कि सुनील भराला आज सोमवार लोक निर्माण अतिथि गृह में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।सुनील भराला ने कहा कि ब्राम्हणों को मठ,मंदिर,वेदपाठ कर्मकांड की अवश्यकता है और इसके लिए राम मंदिर, काशी कॉरिडोर,वेद पुराण की चिंता भाजपा को है और भाजपा चिंता भी करती है।सुनील भराला ने कहा कि साढ़े सोलह फीसदी ब्राह्मण भाजपा के साथ है और वो राष्ट्रवादी विचार धारा के लोग है।सुनील भराला ने कहा कि तिलक तराजू और तलवार इनको मारो जूते चार वालो को ब्राम्हण बिल्कुल पसंद नही करते है।
सुनील भराला ने राजा भइया को चुनौती देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावी मैदान में भाजपा ऐसे दिग्गजों को उतरेगी जो सरकार में मंत्री है या विधानपरिषद के सदस्य है।ये दिग्गज राजा भइया जैसे लोगों को चुनावी मैदान में चुनौती देंगे और चुनाव हरायेंगे।सुनील भराला ने दावा भी किया कि भाजपा यूपी 2022 के विधानसभा चुनाव में 325 सीटों पर जीत का परचम लहरायेगी।
सुनील भराला ने कहा कि करीब दो साल से कुंडा और बाबागंज विधानसभा में संगठन लगातार सक्रिय है।संगठन को बूथ लेबल पर मजबूत करने के लिए गांव गांव दौरा करते रहे और इसी का परिणाम रहा कि पंचायत चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का एक भी समर्थक निर्विरोध नही हो पाया,इतना ही नही राजा भइया के दबदबे वाली बिहार ब्लाक की पांच जिला पंचायत सीटों में राजा भइया का केवल एक जिला पंचायत प्रत्याशी ने सफलता हासिल की।।





