राज्यसभा सांसद डॉ.महुआ माजी ने किया आईपीसीएस ग्लोबल की 32वीं शाखा का उद्घाटन





झारखंड, बिहार और ओड़िशा की पहली शाखा जहां विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रम होंगे संचालित





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रांची।आईपीसीएस ग्लोबल रांची की 32वीं शाखा आर काम्प्लेक्स (मेन गेट बिरसा बस स्टैंड के सामने) (होटल पिकनिक के पास) राज्यसभा सांसद डॉ.महुआ माजी ने किया। मौके पर आईपीसीएस ग्लोबल रांची के संचालक शादाब आलम ने कहा कि पूरे भारत में इसकी 31 शाखा पहले से है। इसके अलावा दुबई व सऊदी अरब में भी इसकी कई शाखाएं हैं। रांची शाखा झारखंड,बिहार और उड़ीसा में आईपीसीएस ग्लोबल की पहली शाखा है।





शादाब आलम ने कहा हमारे यहां इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम, डिजिटल मार्केटिंग, एंबेडेड सिस्टम, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, पाइथन एंड डाटा साइंस, सीसीटीवी एंड सिक्योरिटी सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग की पढ़ाई कराई जाती है। उन्होंने कहा कि यहां छात्रों को लाइव ट्रेनिंग की भी सुविधा साथ में कई तरह के सर्टिफिकेट कोर्सेज और फ्लैक्सिबल बैच शेड्यूल बनाया जाता है,जिससे कि यहां पढ़ाई करने वालों छात्रों को सुविधा हो।





शादाब आलम ने कहा कि आने वाले समय में उद्योग जगत में मैनपावर की कटौती की जाएगी और सारा काम मशीनरी से होगा। इसलिए लोगों को इस तरह की ट्रेनिंग की जरूरत है। यहां से ट्रेंड छात्रों को अलग-अलग कंपनियों में इंटरव्यू कराया जाएगा,जिससे कि उन्हें प्लेसमेंट की सुविधा मिल पाए।





राज्यसभा सांसद डाॅ.महुआ माजी ने कहा कि यह रोजगार से जोड़ने वाली है।लोगों को इससे फायदा उठाना चाहिए। इस मौके पर आईपीसीएस ग्लोबल के डायरेक्टर ओबेदुल्लाह, डायरेक्टर अब्दुल जमाल, टेक्निकल हेड (इंडिया) राकेश केसी, आर एस अक्षय, मैनेजर आईपीसीएस समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे।