प्रतिनिधि,लोहरदगा। सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शनिवार को सदर प्रखण्ड के मन्हो पंचायत स्थित बाजारटांड़ में वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया। निजी संस्था द्वारा संचालित इस वृद्धाश्रम में वर्तमान में कुल 9 वृद्ध हैं।





उद्घाटन के मौके पर सांसद ने कहा कि निजी संस्था द्वारा यह काफी बेहतर प्रयास है जो यहां वृद्धजनों के लिए एक आश्रय में उनकी सेवा की जा रही है। उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। मेरे द्वारा और जिला के उपायुक्त द्वारा जो भी संभव सहयोग की अपेक्षा होगी अवश्य मिलेगी। इस वृद्धाश्रम को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव कार्य हम सभी मिल कर करेंगे।सांसद द्वारा बेडरूम, कैटरिंग रूम, डाइनिंग रूम, किचेन,टॉयलेट आदि कमरों का निरीक्षण भी किया गया।





मौके पर उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, जिला परिषद सदस्य कैरो सुखदेव उरांव, जिला परिषद सदस्य सेन्हा राधा तिर्की, जिला परिषद सदस्य किस्को संदीप कुमार, प्रमुख सुनीता, मुखिया लक्ष्मी उरांव, ग्राम प्रधान सूरज उरांव व अन्य उपस्थित थे।