उत्तर प्रदेश के धर्म नगरी अयोध्या में बड़ा हादसा हुआ है। सरयू नदी में नहाते हुए एक ही परिवार के 12 लोगों के डूब जाने की खबर है। ये सभी लोग गुप्तार घाट पर नहा रहे थे।।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को संज्ञान में लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए कहा है।इसके लिए पीएसी के गोताखोर लगाये गये हैं। ताजा जानकारी के अनुसार इस हादसे में अभी तक छह लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और इसमे से तीन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 6 अभी भी गायब है। आपको बताते चले कि हर साल मानसून के समय बाढ़ से जूझने वाला उत्तर प्रदेश इस बार कम प्रभावित हुआ है।परन्तु नदियों का जलस्तर बरसात के मौसम में काफी अधिक है।अधिकतर नदियों के बहाव भी बहुत तेज है।जरा सी लापरवाही बड़े हादसे को आमंत्रण दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुल 15 लोग नहा रहे थे जिसमे 12 डूब गए।डूब रहे तीन लोगों को उसी समय स्थानीय गोताखोर बचाने में कामयाब रहे थे। डूबने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या आया था।
राम नगरी मे बड़ा हादसा,सरयू नदी में नहा रहे एक ही परिवार के 12 लोग डूबे
राम नगरी मे बड़ा हादसा,सरयू नदी में नहा रहे एक ही परिवार के 12 लोग डूबे <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

