रामगढ़ के न‌ई सराय में छड़ लदे टेलर ने मोटरसाइकिल सवार महिला को लिया चपेट में,मौत





बाइक पर पति-पत्नी और एक डेढ़ वर्ष का बच्चा था सवार





रामगढ़ हजारीबाग मार्ग नई सराय में जाम





शहर में नो एंट्री के दौरान कैसे घुसा ट्रेलर





शहर में लगातार ट्रेलर से हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश





प्रतिनिधि,रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ शहर को लगता है किसी की बुरी नजर लग गई है। आए दिन रामगढ़ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में घटना दुर्घटना घट रही है,जिसमें लोगों के जानमाल का भारी नुकसान हो रहा है।





बुधवार 10 मई पूर्वाहन 10:30 बजे के लगभग शहर के नई सराय में मोटरसाइकिल सवार एक महिला को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया,जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है,जिसके बाद रामगढ़ से हजारीबाग जाने वाले सड़क जाम की स्थिति में आ गई है। सड़क दुर्घटना के बाद वहां एकत्रित लोगों में भारी आक्रोश दिख रहा है। शहर में लगातार टेलर से हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर लोग आश्चर्य में है। लोगों का कहना है कि ट्राफिक व्यवस्था देखने वाले लोग नो एंट्री के समय पैसे लेकर बड़े वाहनों को इंट्री दे रहे हैं,जिसके कारण दुर्घटनाएं घट रही है।





जानकारी के अनुसार आज बुधवार पूर्वाहन 10:30 बजे के लगभग भुरकुंडा के रहने वाले एक पुरुष महिला नई सराय में अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान एक टेलर ने मोटरसाइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति शहादत हुसैन तो बच गया, लेकिन पीछे बैठी महिला 28 वर्षीय सबीना खातून टेलर के चपेट में आ गई,जिससे कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि डेढ़ साल का लड़का घायल हो गया है।बताया जाता है कि मृतक महिला भुरकुंडा कोयलांचल की रहने वाली है।पति पत्नी और बच्चे रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल में भर्ती परिजन से मिलने जा रहे थे। दुर्घटना की समाचार मिलते ही रामगढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हॉस्पीटल पहुंचाया।वहीं मृत महिला के शव को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





बताया जाता है कि लोहा का छड़ लदा ट्रेलर रामगढ़ की ओर से रांची रोड की ओर जा रहा था।शहर में इस दौरान नो एंट्री होती है। यह टेलर नो एंट्री में कैसे शहर नईसराय पहुंचा।यह चर्चा का विषय बना हुआ है।