प्रतिनिधि,जमशेदपुर।आगामी रामनवमी पर्व को लेकर कदमा थाना परिसर में शुक्रवार क्षेत्र के अखाड़ा और शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डीएसपी मुख्यालय दो कमल किशोर, डीआरडीए निदेशक सौरभ कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी अशोक कुमार राम, कदमा शांति समिति अध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शुकुल उरांव समेत अन्य पुलिसकर्मी और शांति समिति सदस्य मौजूद थे।





बैठक में बिजली, पानी, साफ सफाई समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा भी हुई। इन मुद्दों को जिला प्रशासन ने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया।