प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड में रामनवमी का त्यौहार व पाक माह रमजान को शांति पूर्ण मनाने को लेकर बीडीओ संजीत कुमार सिंह,सीओ जयशंकर पाठक व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के नेतृत्व में बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकाल मुख्य चौक से ब्लॉक मोड़ होते पूरे गांव का भ्रमण किया एवं थाना क्षेत्र के गांगपुर में भी प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।





इस दौरान बीडीओ ने बताया कि गिद्धौर प्रखंड में रामनवमी के त्यौहार व पाक माह रमजान को शांति पूर्ण मनाने को ले फ्लैग मार्च निकाला गया है।रामनवमी त्यौहार में हुड़दंगियों पर पैनी नजर रहेगी।फ्लैग मार्च में पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता, टिकवानंद भगत, विकास सेठ सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।