प्रतिनिधि,चतरा। स्थानीय मुख्यालय क्षेत्र स्थित रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के भैया बहनों ने कृष्णा और राधा सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया।नर्सरी में राधा सज्जा प्रतियोगिता में काव्य कुमारी प्रथम, आशिक यादव द्वितीय तथा तृप्ति कुमारी तृतीय स्थान पर रही। कक्षा यूकेजी में रीमा कुमारी प्रथम, नित्याश्री द्वितीय एवं वेदिका कुमारी और दीक्षा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त की। कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता में भैया हंसराज प्रथम, अनिकेत कुमार व शिवम कुमार द्वितीय एवं प्रियांशी आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त की। वहीं विविध सज्जा में प्रज्ञा राज, विधान कुमार, युग साह एवं दिव्या दिव्यांशु राज ने सुंदर स्वरूप बनाया।
इस प्रतियोगिता में राधा कृष्ण के अति मोहक रूप तैयार किया गया। वहीं कक्षा छः टू व दसवीं के भैया बहनों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ज्ञान के चारों समूह गंगा,यमुना, अलकनंदा और नर्मदा के भैया ने भाग लिया। इसमें अपने-अपने समूह के भैया ने पिरामिड का रूप लेते हुए 30 फीट ऊपर रखे मटकी तक पहुंचे और उसे कम समय में फोड़कर कामयाबी हासिल करने का कोशिश किया,जिसमें गंगा समूह के भैया ने 13 सेकंड में मटका फोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अलकनंदा ग्रुप के भैया ने 18 सेकंड में मटका फोड़कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और यमुना ग्रुप के भैया ने 26 सेकंड में फोड़कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का सफल संचालन विद्यालय के आचार्य अजय कुमार मिस्त्री एवं समस्त आचार्य ने किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह,उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने सफल निरीक्षण मे बारीकी को ध्यान में रखते हुए बच्चों को स्थान दिया। वहीं आंख पर पट्टी बांधकर मटका फोड़ प्रतियोगिता में कक्षा दशम की बहन सोनाली ने 17 सेकंड में मटका फोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कशिश कुमारी ने 24 सेकंड में मटका फोड़कर द्वितीय स्थान एवं वर्षा कुमारी (कक्षा छः) बहन ने 25 सेकंड में फोड़कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार से प्रतियोगिता होते रहने से बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ किसी चीज को प्राप्त करने के जज्बा दिलों दिमाग में आता है और प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने के लिए हर संभव कठिन से कठिन स्थिति को झेलने में सक्षम बनते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी भैया बहनों को प्रतियोगिता में भाग लेने की बात कही। सफल प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की कामना की तत्पश्चात कार्यक्रम संपन्न किया गया।





