लखनऊ।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 अगस्त को उत्तर प्रदेश के दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे।राष्ट्रपति अपने चार दिवसीय दौरे में लखनऊ के अलावा गोरखपुर और अयोध्या भी जाएंगे।

राष्ट्रपति की दो माह के अंदर यूपी में ये दूसरी यात्रा है।

राष्ट्रपति 26 अगस्त को सबसे पहले राजधानी लखनऊ में बाबासाहब भीमराव अंबेडकर विश्विद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। 27 अगस्त को राष्ट्रपति लखनऊ में तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सम्पूर्णानंद की मूर्ति का अनावरण और संजय गांधी मेडिकल कॉलेज का 26वां दीक्षांत समारोह शामिल है।



राष्ट्रपति 28 अगस्त को सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर पहुंचेंगे।यहां पर महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।



राष्ट्रपति का अबसे अहम और आखिरी दौरा राम नगरी अयोध्या का होगा। 29 अगस्त को अपने दौरे के आखिरी दिन राजधानी लखनऊ से एक विशेष ट्रेन से राराष्टपति लगभग 11.30 बजे राम नगरी पहुंचेंगे।राम नगरी में राष्ट्रपति राम मंदिर निर्माण कार्य स्थल देखेंगे और रामलला का दर्शन करेंगे।

राष्ट्रपति इसके अलावा राम नगरी में उत्तर प्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से किए जा रहे कई कार्यों की शुरुआत करेंगे।इनमें तुलसी स्मारक भवन के पुनरुद्धार कार्य के अलावा नगर बस स्टैंड और अयोध्या धाम का विकास कार्य भी शामिल है।