लखनऊ।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश तीन महीने बाद फिर से चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं।राष्ट्रपति 11:30 बजे विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अमौसी पहुंचे।राष्ट्रपति का उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया।एयरपोर्ट से उनका काफिला रवाना होकर 12:10 बजे राजभवन पहुंचा।राष्ट्रपति आज शाम राजधानी के बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। 27 अगस्त को सरोजनीनगर कैप्टन मनोज कुमार पांडे यूपी सैनिक स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह और एसजीपीजीआई के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति 28 अगस्त को वायुमार्ग से गोरखपुर जाएंगे और गुरु गोरक्षनाथ उत्तर प्रदेश राज्य आयुष विश्वविद्यालय और गोरक्षपीठ की ओर से बने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।इसके बाद लखनऊ लौट आएंगे। राष्ट्रपति 29 अगस्त को सुबह नौ बजे स्पेशल प्रेसीडेंशियल ट्रेन से राम नगरी अयोध्या जाएंगे और रामलला का दर्शन करेंगे।रामलला के दर्शन के बाद रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन भी करेंगे।राष्ट्रपति 30 अगस्त को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ में राष्ट्रपति के स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं और राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजधानी में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।बीबीएयू दीक्षांत समारोह मे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे साथ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे।समारोह की तैयारी को लेकर कुलपति प्रो. संजय सिंह लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं। सभागार के मंच से कुल सात मेडल दिए जाएं।प्रो.संजय सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए 72 घंटे पहले कोरोना जांच कराना अनिवार्य है। समारोह में शामिल होने वाले सभी अतिथियों, सुरक्षा कर्मियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को यह जांच करानी होगी। मंच से राष्ट्रपति इंजीनियर, शिक्षा और समाज सुधारक सोनम वांगचुक को मानद उपाधि से नवाजेंगे। इसके अलावा स्नातकोत्तर और पीएचडी के तीन मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित करेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आरडी सोनकर पुरस्कार से इतिहास विभाग की छात्रा अंजू रावत को प्रदान करेंगे।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल स्नातक के दो छात्रों को मेडल देकर सम्मानित करेंगी। इस बार भी दीक्षांत समारोह मेडल पाने में लड़कियों ने बाजी मारी है। समारोह में 130 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाए। इसमें 91 छात्राओं और छात्र 39 शामिल हैं। मेडल सूची के अनुसार ओपन कैटेरी में कुल 70 और एससीएसटी कैटेरी में कुल 60 मेडल दिए जाए। स्नातक के 15 विद्यार्थियों, स्नातकोत्तर के 42, एमफिल के नौ विद्यार्थियों और एक गोल्ड मेडल इंटीेटेड बीएससी-एमएससी और एक मेडल डिप्लोमा कोर्स के लिए दिया जाएगा।





