प्रतिनिधि,रांची।अनुसूचित जाति,जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण करने और क्रीमी लेयर लगाए जाने के निर्णय के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा 21अगस्त को प्रस्तावित भारत बंद का राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने समर्थन किया है।
इस संबंध में सोमवार को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि न्यायालय ने जो एससी-एसटी के कोटे में कोटा और क्रीमी लेयर लगाने का निर्णय दिया है वह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक अध्यादेश लाकर इस निर्णय को बदलने का काम करे। ओबीसी समुदाय में भी क्रीमी लेयर लगाया गया है उसे भी अविलंब हटाया जाए और देश में जातीय जनगणना भी कराई जाए।कॉलेजियम सिस्टम को समाप्त कर राष्ट्रीय न्यायिक सेवा आयोग के माध्यम से जजों की नियुक्ति हो।
प्रेसवार्ता में प्रदेश सदस्य राजेश कुमार गुप्ता, छात्र मोर्चा संयोजक कमलेश चौधरी, शुभम विश्वकर्मा उपस्थित थे।





