राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया





आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल मजबूती के साथ उभर कर आएगा:रूपेश यादव





प्रतिनिधि,लातेहार। मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी रोड मैदान में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ,प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव,बली यादव,मोहर सिंह यादव, दीपक नाथ शाहदेव ,गिरजानंदन सिंह चेरो उर्फ गिरी जी,रघुपाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हाल ही में भाजपा छोड़कर आए रघुपाल सिंह के साथ कार्यकर्ताओं को सदस्यता रसीद प्राप्त कराया गया। 2024 में लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय की पार्टी लालू प्रसाद यादव का विचारधारा को ग्रामीण स्तर में उतारने को लेकर चर्चा की गई। मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक उराव, युवा प्रखंड अध्यक्ष रूपेश यादव, सकलदीप यादव, सतीश कुमार, समेत कई राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।