पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह ने बताया कि लोक अदालत एक ऐसा मंच जहां सुलह समझौते के आधार पर वादों का निष्पादन किया जाता है,जिसमें दोनों पक्ष के पक्षकारों को त्वरित न्याय मिलता है एवं समय की बचत होती है। साथ ही लोक अदालत से मिलने वाले फायदे पर जानकारी दी गई।
बैंक से संबंधित मामले में संबंधित अधिकारी को अधिक से अधिक संख्या में वादों का निष्पादन करने पर जोर देते हुए सहयोग करने से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। कहा गया कि आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल (8) आठ बेंचों का गठन किया गया है,जिसमें कुल (8541) आठ हज़ार पांच सौ एकतालीस वादों का निष्पादन किया गया,जिसमें 1 करोड़ 82 लाख 49 हज़ार 3 सौ 31 रूपये का समझौता किया गया।
सचिव अजय कुमार गुड़िया ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपराधिक मामले,बैंक रिकवरी वाद,मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद,श्रम वाद राजस्व,भूमि वाद,चेक बाउंस वाद,संबंधित बिजली और जल वाद,पारिवारिक वाद समेत अन्य सिविल वाद,राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सभी पक्षकारों के बीच आपसी सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वाद का निष्पादन को लेकर पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह,प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद मोहिउद्दीन,स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला,अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम,कुमार क्रांति प्रसाद,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू,सचिव अजय कुमार गुड़िया,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी , अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, कोर्ट कर्मी लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ व सहायक,पैनल अधिवक्ता मेडिटेयर,इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्तागण,पैरा लीगल वॉलिंटियर्स समेत कई संख्या में वादी प्रतिवादी उपस्थिति रहे।





