प्रतिनिधि, चाईबासा। ठंड के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर रोट्रेक्ट क्लब ऑफ चाईबासा ने पाम्पाड़ा, टेरगो, कुइदबुुसु, बरकुंडीया एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्ध पुरूष एवं महिलाओं के बीच 200 कंबल का निःशुल्क वितरण किया।इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ साथ मानकी-मुंडाओं का भी सहयोग रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष रोटेरियन सदाशिव खत्री, कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन विकास गुप्ता, संयुक्त सचिव रोटेरियन राकेश पोद्दार एवं रोटेरियन अक्षय कुमार गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह कार्यक्रम एसआर रूंगटा ग्रुप, चाईबासा के सौजन्य से आयोजित की जाती है।





