प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक किया।बैठक में उपस्थित प्रधानमंत्री आवास कर्मियों को बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास प्लस की सूची में छूटे हुए लाभुकों का स्वीकृति अब तक नहीं मिला है,वैसे लाभुकों को चिन्हित कर कागजात की तैयारी करने का निर्देश सम्बंधित कर्मियों को दिया है।साथ ही लंबित पीएम आवास को 15 अप्रैल तक शत प्रतिशत पूर्ण करने तथा आवास निरीक्षण करते हुए एक सप्ताह के अंदर द्वितीय क़िस्त व तृतीय क़िस्त की राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया है।साथ ही बाबा साहब भीम राम अम्बेडकर आवास को 15 अप्रैल तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है।बैठक में प्रधानमंत्री आवास प्रखंड कोडीनेटर फरहत नाजनी,आनंद कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।





