प्रतिनिधि, चौपारण। चौपारण(हजारीबाग) प्रखंड में स्वच्छता एवम प्रकाश का महापर्व दीपोत्सव दीपावली पूजा पर कई जगहों पर लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा बनाकर पूजा अर्चना की जाती है,जिसमें चौपारण मुख्य बाजार,दादपुर,रामपुर, बसरिया,जगदीशपुर,दनुआ शामिल है। साथ ही पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में रविवार को दीपावली की रात लक्ष्मी पूजा समिति दनुआ ने माता रानी का जागरण का कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि चौपारण थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर के हाथों किया गया। लक्ष्मी पूजा समिति में पूर्व उपमुखिया बाढ़ो साव, विजय पासवान, बासुदेव पासवान, मदन प्रसाद केशरी, जितेंद्र कुमार ठठेरा, सुरेंद्र प्रसाद केशरी, अरुण विश्वकर्मा, पिंटू विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा एवम समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
मालूम हो कि प्रखंड में मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनाकर पूजा करने की शुरुआत साल 1970 में सिंहपुर दादपुर में पहली बार मध्य विद्यालय सिंहपुर के तत्कालीन प्रधानाचार्य चंद्रदेव ओझा और चक्रसार के समाजसेवी तापेश्वर सिंह के प्रयास से पूजा अर्चना की गई थी। साथ ही रामपुर और चौपारण बाजार में भी मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनाकर पूजा किया जा रहा है। यहां हर साल कोरोना काल को छोड़कर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना होते आ रही है। वहीं 1978 से पूजा का सम्पूर्ण प्रभारी बिन्देश्वर शर्मा निभा रहे हैं। वर्तमान में पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, सचिव अरविंद कुमार सिन्हा, सह सचिव महेंद्र कुमार के अलावा मुखिया जानकी यादव, गंदौरी दांगी, कांग्रेस के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव, समाजसेवी जितेंद्र सिंह, डब्लू अंसारी, ईश्वर सिंह, रामवृक्ष सिंह, देवकुमार सिंह, मनोज कुमार, संजीव सिंह, छोटेलाल जयसवाल, रामसेवक सिंह, शिक्षक चंद्रशेखर सिन्हा सहित अन्य तीन पंचायत दादपुर, यवनपुर एवम चयकला के बुद्धिजीवियों के द्वारा संपन्न होता है।





