प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी।राजपुर मुख्य बाजार में लक्ष्मी पूजा समिति राजपुर के तत्वावधान में पूजा समापन अवसर पर भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।महाप्रसाद वितरण में ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी शामिल हुए। ज़िप उपाध्यक्ष ने भक्तजनों के बीच प्रसाद के रुप में खिचड़ी का वितरण किया।जिप उपाध्यक्ष ने लोगों के साथ मिलकर पंडाल में महाप्रसाद ग्रहण किया।प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।प्रसाद वितरण के पूर्व ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने मां लक्ष्मी की पूजा कर क्षेत्र की शांति और समृद्धि की कामना की।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह,प्रेम दांगी,घनु दांगी,बासुदेव यादव,योगेश्वर सिंह,नवल सिन्हा, प्रकाश राम,प्रिंस केसरी, चन्दन केशरी,रुपेश केशरी,कमांडो रजक,पवन चंद्रवंशी समेत अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।





