लातेहार युवा झामुमो जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक





लोकसभा चुनाव में झामुमो को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी युवा कमेटी:रंजीत उरांव





प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)।लातेहार झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को बालूमाथ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी युवा झामुमो के कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन को जीत दिलाने के लिए तैयार हो जाए।इस बार केंद्र में बैठी मोदी सरकार को गाड़ी से उतार कर ही रहना है। हेमंत सरकार झारखंड को विकासशील राज्य बनाने का प्रयास कर रही है, लेकिन तरह-तरह के साजिश कर हेमंत सरकार को केंद्र की भाजपा सरकार परेशान कर रही है। उन्होंने जल्द ही बालूमाथ, बारियातू,हेरहंज में युवा प्रखंड कमेटी गठन करने की बात कही।





इस मौके पर बारियातू के बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, बालूमाथ झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश यादव,वरिष्ठ झामुमो नेता प्रदीप गंझू,सचिव परमेश्वर गंझू, त्रिवेणी साव,इनामुल अंसारी, मो०सनाउल्लाह,धर्मजीत भुइयां, अमन भोक्ता सहित कई झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहे।