वरीय संवाददाता,रांची। लायंस क्लब आफ रांची कैपिटल विश्व साक्षरता दिवस पर लायंस क्लब आफ रांची कैपिटल ने बड़गांई स्थित बाल निकेतन स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया।कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से छात्र-छात्राओं को कॉपी पेंसिल एवं चॉकलेट्स वितरित किए।





कार्यक्रम में क्लब की सचिव आस्था किरण ने 6 से लेकर वर्ग 10 तक के 150 बच्चों के बीच शिक्षा और साक्षरता की महत्ता एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।जिंदगी में शिक्षा से अधिक बहुमूल्य कोई चीज नहीं होती है और न ही शिक्षा प्राप्त करने की कोई उम्र होती है।उन्होंने अपने भाषण में स्कूल के छात्र-छात्राओं को बताया कि विश्व साक्षरता दिवस इसलिए मनाया जाता है,जिससे मानव विकास अधिकारों को जानने और साक्षरता की ओर मानव चेतना को बढ़ावा मिल सके।सफल जिंदगी जीने के लिये खाने की तरह ही साक्षरता भी बहुत जरूरी है।शिक्षित व्यक्ति में वो क्षमता है जो परिवार और देश की प्रतिष्ठा को बढ़ा सके और ये दिन शिक्षा को प्राप्त करने और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।देश और समाज के लिए शिक्षा बहुत जरूरी होती है।





कार्यक्रम संयोजक रजनीश सिन्हा ने बताया की साक्षरता का अर्थ है शिक्षित होना अर्थात पढ़ने और लिखने की क्षमता से संपन्न होना।निरक्षरता अंधेरे के समान है और साक्षरता प्रकाश के समान है। इसलिए व्यक्ति का साक्षर होना अतिआवश्यक है, जिससे व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का ज्ञान हो और वह समाज के प्रति अपने अधिकारों और दायित्व का निर्वाहन भली-भांति कर सके ।साथ ही सभ्य समाज के लिए लोगों का शिक्षित होना बेहद जरूरी है।कार्यक्रम के अंत मे लायंस क्लब के समस्त पदाधिकारियों ने शिक्षा के प्रसार प्रचार के लिए प्रतिबद्धता ली।





कार्यक्रम को सफल बनाने मे रांची कैपिटल की सचिव आस्था किरण , रजनीश सिन्हा,पर्यावरण संरक्षण चेयरपर्सन संजीत कुमार एवं संतोष अग्रवाल के साथ-साथ समाजसेवी रंजीत रंजन, गीता उपस्थित थे।