लावालौंग के हेडूम में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, 1660 लोगों ने दिए आवेदन
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लावालौंग थाना प्रभारी व एएसआई अजय सिंह जवानों के साथ शरहे तैनात
प्रतिनिधि,लावालौंग। प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत हेडूम पंचायत के कल्याणपुर में रामदेव फुटबॉल मैदान के परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का विधिवत जिला परिषद सदस्य प्रसाद भारती, प्रमुख मनीषा देवी, उपप्रमुख महमूद खान, बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता,बीडीओ विपिन कुमार भारती, बीपीओ निरंजन कुमार सिंह,मुखिया संतोष कुमार राम, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप तूरी के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों के द्वारा दीप प्रज्वलित और फीता काटकर कार्यक्रम का शुआरंभ किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न तरह का स्टॉल लगाया गया, जिसमें 1660 आवेदन प्राप्त किए गए, जिसमें निष्पादित आवेदनों की संख्या 117, लम्बित आवेदन 1543 तथा ऑनलाइन आवेदन इंट्री हेतु लम्बित आवेदन 598 झारखण्ड सरकार द्वारा घोषित अबुआ आवास के लिए ग्रामीणों का भीड़ उमड़ पड़ी और लाभुक ग्रामीणों ने अपने-अपने आवेदन भर कर प्रखण्ड विभाग के स्टॉल में आवेदन जमा किया।साथ ही सरकार का विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी आवेदनों का ढेर लग गया। स्टॉलों में कल्याण मंच से बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, धोती साड़ी, कंबल,जॉब कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि योजना अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण प्रमुख मनीषा देवी, जिला परिषद सदस्य प्रसाद भारती, बीडीओ विपिन कुमार भारती, उपप्रमुख महमूद खान, मुखिया सन्तोष कुमार राम, बीपीओ निरंजन कुमार सिंह,समाजसेवी गुल्ली सिंह भोक्ता, कामख्या सिंह भोक्ता, कैलाश भारती, रामजतन तूरी, छट्ठू पाहन, रामजतन सिंह भोक्ता, लालू यादव, विजय यादव,सभी वार्ड सदस्य तथा अन्य पंचायत के सचिव, रोजगार सेवक मनोरंजन कुमार के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों, गणमान्य के माध्यम से लाभुकों के बीच किया गया।वहीं विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का जानकारी भी दिया गया।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती तथा प्रमुख मनीषा देवी के अलावा बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लावालौंग प्रखण्ड में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का यह पंचायत में स्टॉल लगाकर ग्रामीणों का विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित आवेदनों का संग्रह किया गया है। स्टॉल में ग्रामीणों का काफी भीड़ थी। वहीं उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।
मौके पर प्रखण्ड कार्यालय के जेई सिकन्दर कुमार, दशरथ रविदास, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर , बीटीटी विमला कुमारी, समाजसेवी एवं अंचल कार्यालय के कर्मी एवं जनप्रतिनिधि और जन समस्याओं से सम्बंधित सभी विभागों के कर्मी के अलावा सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।





