प्रतिनिधि,लोहरदगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के शुभ अवसर पर आज युवा सद्भावना मंच द्वारा बीएस कॉलेज स्टेडियम में क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। मैच का उदघाटन उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण एवं पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार द्वारा किया गया। मैच 15-15 ओवरों का खेला गया। इस मैच में लोहरदगा एकादश ने कुडू एकादश को 49 रनों हरा दिया।





टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहरदगा एकादश ने 15 ओवरों में 112 रन बनाया। टीम को ओर से बल्लेबाजी में शिवा ने 45 और शमशाद ने 30 रन बनाये। कुडू एकादश की ओर से गेंदबाजी में आर्यन ने 3 और सुंदर ने 3 विकेट हासिल किये।जवाबी पारी में कुडू एकादश की टीम 15 ओवरों में मात्र 61 रन ही बना सकी। इसमें अनमोल के सर्वाधिक 10 रन शामिल हैं। गेंदबाजी में लोहरदगा एकादश की ओर से शिवा ने 4 और आकाश ने 2 विकेट हासिल किए।





आज इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार कुमार लाल, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर प्रसाद, क्रिकेट प्रशिक्षक अमित कुमार व बड़ी संख्या में खेल-प्रेमी उपस्थित थे।