वनों में आग लगाने पर वन अधिनियम के होगी कठोर कार्रवाई एवं लगेगा 20,000 रुपये का जुर्माना
वनों में आग लगाने से होने वाले हानियों को लेकर ग्रामीणों के बीच चलाया गया जागरुकता अभियान
प्रतिनिधि,प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर वन क्षेत्र के सिदकी वन उप परिसर में महुगांई,बधार,सिदकी,रबदा,सोनवर्षा तथा प्रतापपुर सहित विभिन्न गांवों में रविवार को वन अग्नि जागरुकता अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ बैठक कर जागरुकता अभियान चलाया गया।इसकी अध्यक्षता वन रक्षी विकास कुमार रंजन ने किया।ग्रामीणों के साथ बैठक में ग्रामीणों को वनों में आग नही लगाने तथा वनों में आग लगाने से होने वाले हानियों के बारे बताया गया।मौके पर इससे संबंधित ग्रामीणों के बीच पर्चे भी बांटे गए।
मौके पर वन कर्मियों ने लाउडस्पीकर से ग्रामीणों को वनों में आग नही लगाने की अपील किया गया।विदित हो कि महुआ के सीजन आते ही ग्रामीण महुआ पेड़ के नीचे साफ सफाई करने तथा अधिक मात्रा में महुआ चुनने के लिए वनों में आग लगा देते हैं,जिससे अनेक बहुमूल्य एवं बेसकीमति वन संपदा जल कर राख हो जाती है।ग्रामीणों को बताया गया कि वनों में आग लगाने के दोषी पाए जाने पर वन अधिनियम के तहत कठोर सजा के साथ साथ 20,000 रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा। मौके पर मनदीप यादव,गजेंद्र राम,उमेश राम,पप्पु यादव,रंजीत यादव तथा सुदामा राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।





