प्रतिनिधि,जमशेदपुर।वर्ल्ड टीबी डे पर शुक्रवार एमजीएम अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास प्रशासनिक भवन में जीएनएम स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को टीबी रोग के लक्षण और उससे बचाव के उपाय के बारे में भी बताया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने नुक्कड़ नाटक की काफी सराहना भी की। बताते चलें कि 24 मार्च वर्ल्ड टीबी डे के रूप में मनाया जाता है।