प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा। वर्ष 2024 के वर्षारंभ के पहले दिन ऐतिहासिक प्राचीन तीर्थ नगरी मां भद्रकाली मंदिर में झारखंड, बिहार और उड़ीसा समेत कई सीमावर्ती राज्यों से लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली की पूजा अर्चना की। मंदिर में मां का श्रृंगार पूजन 1 जनवरी की ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 4 बजे मंदिर के पुरोहितों द्वारा विशेष रूप से किया गया। माता रानी के सिंगार पूजन में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई।इसके बाद 5 बजे सुबह से 3 बजे दिन तक श्रद्धालुओं सैलानीयों और पर्यटकों का मंदिर में पूजा पाठ का क्रम जारी रहा।





कड़कड़ाती ठंड और कोहरे में भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां का दर्शन पूजन करते हुए नव वर्ष की मंगल कामना प्रार्थना करते रहे। मंदिर में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास समिति काफी सक्रिय रही। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन काफी चौकस रहा।पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर से पूर्व बन पोखर स्थल के पास छोटी बड़ी वाहनों को पार्किंग कर दी।साथ ही मंदिर परिसर के पूरे मैदान और मां के प्रांगण में अपने-अपने ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।





मां का दर्शन पूजन करने बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव चतरा एसपी राकेश रंजन और डीसी उत्कर्ष गुप्ता एवं समिति अधिकारी मंदिर पहुंचे। मां की पूजा अर्चना के बाद बाहर से आए पर्यटकों और सैलानियों ने मंदिर के पीछे से गुजरी।उत्तर वाहिनी महाने नदी तट पर और मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द बैठकर शाकाहारी भोजन का आनंद लिया। पूरा मंदिर परिसर सैलानियों और श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। वर्ष के आरंभ पहली जनवरी को माता के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने प्रिय जनों इष्ट मित्रों के लिए शुभकामनाओं की कामना की।