प्रतिनिधि,सिंदरी। भाजपा का सिंदरी नगर के द्वारा महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 54 के मुहल्लों में घर-घर जा कर संपर्क अभियान चलाया गया। इस महाजनसंपर्क अभियान का नेतृत्व सिंदरी के विधायक की पत्नी तारा देवी ने किया।
भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि विगत 9 वर्षों में भाजपा की मोदी सरकार ने जो जो विकास के कार्यक्रम किए हैं।उसको घर-घर जाकर लोगो को बताने का कार्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, राकेश तिवारी, ब्रजेश सिंह, प्रकास बाउरी, रंजना शर्मा, कुमार महतो, इंद्रमोहन सिंह, अणिमा सिंह, इंदरजीत सिंह, नकुल सिंह, रविकांत शर्मा, गणपति बाउरी, शत्रुघ्न महतो कुमार राजेश, संजय महतो, मोहित मिश्रा, इंदुबाला, जितेन्द्र कुमार, सुषमा श्रीवास्तव, गणेश सिंह, जितनारायन सिंघ, बबलू सिंह,मनीष सिन्हा, शिवप्रकाश आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।





