वासेपुर व अमन गिरोह के गुर्गों से जेल में मिलने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर
वासेपुर व अमन गिरोह के गुर्गों से जेल में मिलने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

धनबाद: जेल में बंद वासेपुर के अपराधी व अमन गिरोह के गुर्गों से मिलने वालोें पर पुलिस खास नजर रखेगी। इसके लिए एक अलग पुलिस टीम का गठन किया जाएगा। गिरोह के गुर्गों से मिलने वालों की रोज की रिपोर्ट पुलिस टीम एसएसपी को देगी।
एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि जेल से गैंग के नेक्सस को खत्म करने के लिए ऐसा कदम उठाया जा रहा है।अमन गैंग व वासेपुर के अपराधी जेल से ही दहशत फैलाने का काम कर रहे है।
झावियुमो के पूर्व अध्यक्ष रंजीत सिंह की हत्या में जेल में बंद प्रिंस खान का खास गुर्गा औरंगजेब जेल से दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो आरोपितों पर पुलिस ने बैंक मोड़ थाना में एफआईआर दर्ज कर दी।इसमें औंरगजेब , प्रिंस खान की मां नासरीन प्रवीण, शमशाद सहित, नन्हे अंसारी हत्याकांड के सभी आरोपितों एफआईआर दर्ज की है।
बैंक मोड़ थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि ये लोग जेल में बैठ कर ही रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देकर लोगों में दहशत फैला रहे है। कई लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है, लेकिन कोई भी इनके डर से एफआईआर नहीं करना चाहता है , जिसके कारण पुलिस ने ही इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।
प्रिंस खान की तलाश में बैंक मोड़ पुलिस की एक टीम देर रात बंगाल रवाना हुई है। शूटर अरमान व डिक्की के पकड़े जाने के बाद पुलिस बंगाल की ओर निकली है। अरमान व डिक्की के पकड़े जाने के बाद पुछताछ में उसने खुलासा किया कि प्रिंस भी कुछ दिनों तक उनके साथ था। जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ने के लिए रवाना हुई।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

