प्रतिनिधि,जामा। प्रखंड के सिमरा एवं तपसी पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्थानीय भाजपा सांसद सुनील सोरेन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।दोनों ही स्थानों में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने कहा केंद्र सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास, उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा कनेक्शन, किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत खाद बीज के लिए एक वर्ष में 6 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। यह गाड़ी युवाओं और महिला शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के जन-जन के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसका लोग पात्रता के आधार पर लाभ उठा रहे हैं। वहीं कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान संचालित एलईडी वैन मोदी की गाड़ी बन लोगों को लाभान्वित कर रही है। मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत लोग अपने अनुभवों एवं कार्य सार्थकता से एक-दूसरे को प्रेरित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेश मुर्मू, मुखिया राजू पुजहर, चम्पावती देवी, रामलाल हांसदा, इंद्रकांत यादव, राजू प्रसाद दर्वे, कालेश्वर लायक, रामयश कुमार, प्रदीप कुमार दर्वे, सुनील यादव, मोहन राउत, श्रवण मंडल, अजीत पंडित, शंभू पंडित, हेमंत यादव, राजकिशोर यादव, कुमोद यादव, परमानंद यादव, मनोहर भंडारी, ग्राम प्रधान मुरारी दर्वे, नंदलाल दर्वे, उपमुखिया मीरा देवी, पूर्व मुखिया बंगाली पुजहर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।





