पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा अंतर्गत आमड़ापाड़ा प्रखंड में आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने चुनावी अभियान के दौरान आजसू प्रखंड अध्यक्ष विजय देहरी तथा कार्यकर्ताओं से मिले। साथ ही राजमहल लोकसभा एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी को जिताने के लिए निर्देश दिए कि 1 जून को सुबह 7 बजे कतार में खड़े होकर अधिक से अधिक मतदान कराना होगा।
आलमगीर आलम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय निति के नाम पर राजनीति करने वाली जेएमएम आमड़ापाड़ा और ललमटिया कोल माइंस में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के बजाय राज्य के बाहर के लोगों को रोजगार का सुविधा उपलब्ध सांसद विजय हांसदा ने कराया है। उन्होंने कहा कि वोट स्थानीय लोगों से लेंगे,लेकिन बेरोजगार युवाओं के प्रति सांसद विजय हांसदा को कोई चिंता नहीं है। क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के द्वारा इस विषय पर ध्यान आकृष्ट करने के बावजूद इनके लिए कभी भी दिल से प्रयास सांसद ने नहीं किया। आखिर कौन सा कारण है कि राजमहल लोकसभा की युवाओं को नजरअंदाज कर बाहरी लोगों को रोजगार के सुविधा उपलब्ध कराया जाता है।
आलमगीर आलम ने कहा कि एक युवा सांसद विजय हांसदा जो 10 साल तक सांसद रहे आज ऐसा महसूस हो रहा है कि उनके पास ना कोई विजन है ना ही पेशन है ना ही क्षेत्र में कुछ कर गुजरने का कोई जुनून है। सांसद विजय हांसदा को अगर कोई चिंता है तो सिर्फ अपने मित्र मंडली के विकास की चिंता है।आज चुनाव में एक बिखरे हुए संगठन के साथ लोगों से वोट मांगते हुए परेशान होकर क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।गौरतलब है कि क्षेत्र में जनता इनसे बुरी तरह से नाराज है।
मौके पर आजसू जिला प्रवक्ता शेकसादी रहमातुल्ला,मीडिया प्रभारी अहमादुल्ला,सुनील देहरी,अब्दुल्ला,करण देहरी,लालू देहरी,देवा देहरी,फुलवंती पहाड़ी,संगीता पहाड़ी,केदकी पहाड़ी,फुलमानी पहाड़ी सहित दर्जनों आजसू कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।





