पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हजारीबाग।झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओंके खिलाफ विद्यार्थियों ने मंगलवार को हजारीबाग बंद का आह्वान किया।बंद के दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता चौक पर धरना प्रदर्शन कर कई घंटों तक यातायात बाधित रखा।उनकी मांगें थीं परीक्षा में हो रही धांधलियों पर रोक लगाई जाए और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द कर एक पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों का आक्रोश झलक रहा था। विद्यार्थियों के समर्थन में हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद भी भारत माता चौक पहुंचे। विधायक ने विद्यार्थियों के साथ धरना स्थल पर बैठकर संवाद किया और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना।विधायक ने कहा झारखंड के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





