प्रतिनिधि,रजरप्पा। प्लस टू उच्च विद्यालय डिमरा गोला में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के द्वारा बहुत बड़े मामले का खुलासा किया गया और रंगे हाथ पकड़ा गया। ग्राम डीमरा में वर्षों पहले बुजुर्गों द्वारा शीशम का पेड़ लगाया गया था जिसे विद्यालय के शिक्षकों द्वारा शीशम के लाखो रूपये की कीमती पेड़ को कटवा कर मध्यान भोजन के लिए उपयोग किया जा रहा है तथा मध्यान भोजन में प्राप्त राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। विद्यालय मे गांव के पूर्वजों द्वारा विद्यालय एवं वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ को लगाया गया था, लेकिन कुछ पैसों के चलते आज दर्जनों पेड़ को काट दिया जा रहा है, जो विभागीय जांच का विषय है। आखिर किसके इशारे पर इन सभी पेड़ो को कटवाया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायत के मुखिया प्रभाष प्रकाश सिंह के द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। शिक्षकों की मिलीभगत से भारी कीमती लकड़ियों के गबन का मामला है तथा इनकी उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की गई है।





