प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव विधायक सह सदस्य सरकारी आश्वासन समिति एवं निवेदन समिति की ने एक लाख का चेक असाध्य रोग से पीड़ित हेवंती देवी के पुत्र टिंकू कुमार रवि को बतौर सहयोग के तहत सौंपा। यह राशि बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र निवासी हेवंती देवी के असाध्य रोग से पीड़ित होने पर विधायक के हजारीबाग स्थित आवास पर दी गई।
मालूम हो कि उक्त असाध्य रोग पीड़ित के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर थे, उनके परिजनों ने विगत दिनों बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद से मुलाकात कर समुचित इलाज में सहयोग की मांग की थी। परिजनों ने उन्हें बताया कि इलाज में काफी रुपए खर्च होने की संभावना है जिसकी व्यवस्था कराने में वे पूरी तरह से असमर्थ थे।





