प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।विधायक सह निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई।चौपारण निवासियों को आजादी के बाद जहां जल्द ही डिग्री कॉलेज मिलने वाला हैं।वहीं प्रखण्ड के कई महत्वपूर्ण गांवों को जोड़ने वाली दर्जनों जर्जर सड़को का पुनर्निर्माण का कार्य प्रगति पर है।चौपारण से तिलैया पहुंचना भी अब काफी सुलभ हो जाएगा। बहुत ही कम समय में लोग तिलैया स्टेशन एवं मंडी का सफर कर सकेंगे। चौपारण से बसरिया रामपुर होते हुए महतो - अहरा तक सड़़क चकाचक होने वाली हैं। इसकी स्वीकृति बीते 7 दिसम्बर को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में मिल गई हैं।
इस सम्बंध में विधायक उमाशंकर अकेला ने बताया कि कई बार लोगों द्वारा सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर शिकायत की जा रही थी। पर यह सड़़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है। इसलिए मेरे द्वारा मुख्यमंत्री जी से सड़क को लेकर विशेष आग्रह की गई थी। अब झारखंड कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद पथ प्रमंडल, हजारीबाग अन्तर्गत महतो-अहरा-रामपुर - बसरिया -चौपारण पथ के कुल लम्बाई।32.85 किलोमीटर का राईडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य हो सकेगा।इसके लिए कैबिनेट ने 25,63,97,000/- पचीस करोड़ तिरसठ लाख सन्तानबे हजार रुपये मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी हैं । विधायक ने कहा कि इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री जी को आभार व्यक्त करता हूँ।





