प्रतिनिधि,हज़ारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में हजारीबाग जिला कैरम एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक विधायक सेवा कार्यालय सभागार में संपन्न हुई,जिसमें निर्णय लिया गया की जिला स्तरीय नमो कैरम प्रतियोगिता का आयोजन आगामी दिनांक 4 अगस्त 2023 से लेकर 6 अगस्त 2023 तक किया जाएगा।
प्रतियोगिता का आयोजन विधायक कार्यालय झंडा चौक में किया जाएगा।इसमें जिले के कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 26 जुलाई 2023 से लेकर 1 अगस्त 2023 तक है।आवेदन फॉर्म विधायक कार्यालय तथा गुरुकुल कोचिंग सेंटर से प्राप्त किया जा सकता है। इसमें एंट्री फी सिर्फ 10 रुपया रखा गया है। प्रतियोगिता टूर्नामेंट बोर्ड पर कराया जाएगा एवं इंटरनेशनल रूल फॉलो किया जाएगा।प्रतियोगिता के आयोजन में विजेताओं को नगद राशि दिया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 51 सौ रुपए द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 2100 और 2100 रुपया रखा गया है। इसके साथ साथ ट्रॉफी और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी के लिए विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी जिनका मोबाइल नंबर 82101 51 500 तथा जेपी जैन, गुरुकुल कोचिंग संस्थान जिनका मोबाइल नंबर 7979 966 114 है।इससे संपर्क किया सकता है। बैठक में कैरम एसोसिएशन के संरक्षक भैया मुरारी सिन्हा, अध्यक्ष जेपी जेपी जैन, सचिव रविंद्र कुमार ,बहादुर राम, मुजफ्फरपुर हुसैन एवं विधायक प्रतिनिधि बंटी तिवारी उपस्थित रहे।





