पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण हुआ।छठी विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने सदन की कार्यवाही शुरू की। मरांडी ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।इस दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपनी क्षेत्रीय भाषा में शपथ ली। शपथ लेने के बाद जयराम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक मथुरा महतो और मंत्री दीपिका पांडेय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।