प्रतिनिधि,हजारीबाग। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल कुम्हारटोली में विधायक निधि से निर्मित नये भवन के प्रथम तल्ले का लोकार्पण, शिलापट्ट का अनावरण रथ यात्रा के दिन मगंलवार को विधायक मनीष जायसवाल ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पार्पन कर व माता सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मौके पर विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार मिश्रा ने विधायक मनीष जायसवाल को अंगवस्त्र , पुष्प गुच्छ व श्रीफल भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का परिचय अनोखे अंदाज में कराया और उनका स्वागत किया।





कार्यक्रम में विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि विद्या भारती एक लक्ष्य को केंद्रित करके शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली बच्चो को संस्कार की शिक्षा दे रही है।विद्यालय को प्रदत्त यह नवीन भवन बच्चों के शैक्षिक विकास में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास हेतु सदैव तत्पर रहूंगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण विद्यालय के उपाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार मिश्रा ने व अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र ने कराया। अध्यक्षीय आशीर्वचन देते हुए विद्यालय के अध्यक्ष श्रद्धानंद सिंह ने कहा कि इस विद्यालय के लिए यह गर्व का क्षण है।विधायक निधि के द्वारा प्रदत नवीन भवन से विद्यालय के बच्चे लाभान्वित होंगे। उन्होंने विधायक मनीष जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।





स्कूल के पूर्व छात्र द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन





विद्यालय के पूर्व छात्र अभिजीत परासर जो वेदांता में सहायक प्रबंधक हैं,उनके द्वारा लिखित पुस्तक ईजी बडी का विमोचन विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन शैक्षिक प्रमुख आचार्य अनिल कुमार व मंच संचालन निशा बहन ने किया। मौके पर समाजसेवी नारायण गुप्ता, मनोज गिरी,व विद्यालय के आचार्य बंधु - भगिनी और अभिभावकगण उपस्थित रहे।





मॉडल भवन के रूप में संवेदक ने तैयार किया





ज्ञात हो कि विधायक मनीष जायसवाल के विधायक निधि की राशि करीब 34 लाख़ रुपए से शिशु विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल कुम्हारटोली में विद्यालय भवन के प्रथम तल्ले का निर्माण किया गया है,जिसमें कुल 4 क्लासरूम और ओपेन बरामदे का निर्माण कराया गया है। वर्तमान समय में ठेकेदारी प्रथा से ऊपर उठकर इस भवन के निर्माण में संवेदक द्वारा नायाब उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गुणवत्तायुक्त भवन निर्माण कर इसे विधायक निधि की राशि का मॉडल भवन के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इससे पूर्व भी अपने विधायक निधि की राशि 32.5 लाख रुपए से इस विद्यालय को एक नए भवन के निर्माण के लिए दिया था,जिससे स्कूल परिसर में 4 कमरे और 6 शौचालय से युक्त एक विशाल नए भवन का निर्माण किया गया है।