प्रतिनिधि ,बरकट्ठा। प्रखंड में स्थित अकवार खेल मैदान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव ने भाग लिया और टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ कर युवा खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई की।





इस दौरान विधायक ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। साथ ही कहा ग्रामीण युवा समिति द्वारा की गई अभूतपूर्व स्वागत सत्कार एवं सफल आयोजन के लिए सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद।





इस मौके पर विधायक के साथ में स्थानीय प्रमुख रेणु देवी, जिला परिषद सदस्य, मुखिया समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।