प्रतिनिधि,मनिका (लातेहार)।मनिका प्रखंड स्थित ग्राम लाली मोड़ के पास गुरुवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। उक्त सड़क लाली मोड़ के पास से औराटांड़ से बरतू उरांव एवं सतोष उरांव के घर होते हुए दून्दू विद्यालय तक बनेगी।





विधिवत रूप से गांव के बइगा के द्वारा पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर किया गया। मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा काफी अरसे से पीसीसी सड़क बनवाने की मांग की जा रही थी।आवेदन भी दिया गया था। ग्रामीणों द्वारा कहा जाता था कि हमें आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग पर पहल करते हुए हमने पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया है। अब ग्रामीणों को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो हमें बताएं। हम हमेशा आपके साथ खड़ा रहेंगे।





मौके पर विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, प्रखंड बिसुत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, मनिका विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान, दूंदू पंचायत के मुखिया चांदनी देवी, समाजसेवी अख्तर अंसारी, अधिकता वृंदबिहारी यादव, तस्लीम अंसारी, अरुण सिंह, मनोज पासवान, रंजीत प्रसाद, नवल सिंह, सुरेंद्र भारती, बरकड़ीह पंचायत मुखिया धनलाल उरांव, हैदर अली, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।