प्रतिनिधि,गिरिडीह। होली के एक दिन पूर्व गिरिडीह में जमुआ विधायक केदार हाजरा के पुत्र कृष्णा हाजरा और विश्वकर्मा समाज के उपाध्यक्ष सह भाजयुमो के जिला महामंत्री शम्भू शर्मा के बीच मोबाइल पर हुए हॉर्ट टॉक हुई थी। इस दौरान विधायक पुत्र द्वारा शम्भू शर्मा को काफी अपशब्द बोले जाने से विश्वकर्मा सामाज में काफी नाराजगी उत्पन्न हो गई है।
शुक्रवार को विश्वकर्मा समाज के प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रेसवार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने भाजपा के आला कमान से मांग करते हुए कहा कि विधायक पुत्र ने शम्भू विश्वकर्मा को जाति सूचक गाली देकर पूरे विश्वकर्मा समाज को अपमानित करने का काम किया है, ऐसे में विधायक पुत्र के इस हरकत से पूरा समाज में आक्रोश है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पार्टी के आलाकमान ऐसे विधायक को पार्टी से निष्कासित करें, अन्यथा विश्वकर्मा समाज आंदोलन को बाध्य होगा।
प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष विनोद राणा, जिला महासचिव देवकी राणा, प्रदेश सचिव सह अधिवक्ता सुनील कुमार भूषण, जिला कोषाध्यक्ष मुखिया मनोज शर्मा, जिला सचिव सुनील राणा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।





