प्रतिनिधि,बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक पर्यटक स्थल सूर्यकुंड धाम का सोमवार को विधायक अमित कुमार यादव और उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जायजा लिया।





इस मौके पर विधायक ने कहा की ठंडे पानी नहीं रहने के कारण आने वाले सैलानियों के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कहा सूर्यकुंड में पार्क का निर्माण,गर्म पानी से झरना तथा नल से नहाने की व्यवस्था, सफाईकर्मी,फाइबर ब्लॉक निर्माण,काटेज फर्नीचर की व्यवस्था जैसे मूलभूत सुविधाएं की मांग की। वहीं उप विकास आयुक्त ने कहा की जितना जल्द हो सके विकास का कार्य की जाएगी।





इस मौके पर जिप सदस्य कुमकुम देवी,मुखिया ललिता देवी, जिप प्रतिनिधि सीके पांडेय,झारखंड आंदोलनकारी सह मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र पांडेय,पंचायत समिति सदस्य विकास पांडे पंचायत सचिव कैलाश प्रसाद कुशवाहा अमर पांडे राजकुमार यादव अमित पांडे नंदू राणा समय दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।