प्रतिनिधि,पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के मनातू प्रखंड में लोग पानी के लिए आज भी तरस रहे है। कहीं हैंडपंप नहीं है तो कहीं हैंडपंप खराब है तो कहीं पानी की सरकार द्वारा कोई भी पेयजल के लिए व्यवस्था नहीं किया गया।





आपको बता दें की प्रखण्ड मनातू के डुमरी पंचायत सचिवालय स्थित महराज यादव के घर पास हैंडपंप की सभी पाइप फूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है।ग्रामीणों की जानकारी अनुसार इस हैंड पंप के बारे में पंचायत के मुखिया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी अवगत कराया गया है।बावजूद भी कोई असर नहीं रहा। आखिर इन गरीबों की शुद्ध पेयजल नहीं मिलने का क्या गुनाह है। क्या विभाग को ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने सवाल करते हुए प्रखंड के अधिकारियों से पूछा है कि क्या आप शुद्ध बगैर पानी के रह सकते हैं।





इस खबर से संबंधित विशेष जानकारी के लिए पंचायत डुमरी की मुखिया लक्षोया देवी से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि पहले पंचायत स्तर पर टेंडर हुआ था अब इसकी टेंडर समाप्त हो चुकी है अगले टेंडर होते ही हैंडपंप की समस्या दूर की जाएगी।