प्रतिनिधि,दुमका। विश्व जनसंख्या दिवस 2023 के अवसर पर मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय के परिसर से एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के बच्चियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय दुमका एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह नोडल परिवार कल्याण कार्यक्रम के द्वारा झण्डा दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ० बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि जागरूकता रैली के माध्यम से परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थाई विधियों को अपनाकर जनसंख्या वृद्धि दर को कम किया जा सकता है। दुमका के सभी प्रखण्डों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों में जागरूकता लाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।सरकार द्वारा परिवार नियोजन जागरूकता को लेकर अनेक तरह के कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसे अपनाकर जनसंख्या वृद्धि दरों में कमी लाया जा सकता है।
जनसंख्या स्थिरता अभियान दिनांक-27 जून 2023 से 31 जुलाई 2023 तक मनाया जा रहा है। इस अभियान का विषय आजादी के अमृत महोत्सव में हम ले ये संकल्प, परिवार नियोजन को बनायेगें खुशियों का विकल्प। परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थाई विधियों को अपनाकर परिवार में खुशहाली जा सकता है।
इस जागरूकता रैली में डॉ० बच्चा प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, दुमका, डॉ० आनन्द मोहन सोरेन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह नोडल परिवार कल्याण कार्यक्रम, रवीन्द्र कुमार सिंह, जिला लेखा प्रबंधक, दुमका, प्राचार्य, एएनएमटीसी, दुमका समेत अन्य लोग मौजूद थे।





