प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सोमवार को प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर में कक्षा दशम के भैया/बहनों का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष भोला मंडल , सचिव वी. जयशंकर और प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।





कार्यक्रम में विद्यालय के बहनों के द्वारा एक समूह गीत प्रस्तुत किया गया।कक्षा दशम के भैया विशाल मुंडा, अभिषेक गोप और बहन सोनल कुमारी, शीतल कुमारी के द्वारा विद्यालय के प्रति अपना अनुभव व्यक्त किया गया। अध्यक्ष भोला मंडल के द्वारा भैया/बहनों का मार्गदर्शन किया गया। सचिव वी. जयशंकर के द्वारा भैया/बहनों को जीवन में सदा उन्नति करने की प्रेरणा दी।प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के उद्देश्य ,औचित्य को बताया।





उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में विद्यालय और शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है ।यहीं वे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा पाते हैं । भारती दीदी एवं उदय आचार्य द्वारा भैया बहनों को शुभकामनाएं दी गयी । नवम के भैया/बहनों के द्वारा कक्षा दशम के भैया/बहनों को उपहार दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन रिंकू दीदी द्वारा दिया गया और अंत में शांति मंत्र के द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।