पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आर्ट ऑफ गिविंग के स्थापना दिवस पर संगठन के सचिव शेखर बोस के मार्गदर्शन में आर्ट ऑफ गिविंग जिला इकाई पाकुड़ के द्वारा पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संयोजक अनिकेत गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।





कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्टेशन प्रबंधक पाकुड़ लखीराम हेम्ब्रम, यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा, हिसाबी राय, ईस्टर्न रेलवे मेन्स यूनियन के सचिव संजय कुमार ओझा,ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला, मुखिया निपु कुमार सरदार, स्टेशन मास्टर विकास कुमार, कार्यक्रम के सह संयोजक रामनारायण ठाकुर,सुशील साहा, मुरारी मंडल मौजूद थे।स्टेशन परिसर में लगभग दर्जनों फलदार और मानव जीवन उपयोगी वृक्षों को लगाया गया,जिससे मानव जीवन सुरक्षित और संरक्षित हो सके।





वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित ज्योतिर्मयी साहा ने कहा कि वैश्विक जलवायु का परिवर्तन का घातक खतरा हो गया है। इसलिए आर्ट ऑफ गिविंग ने कई महत्वपूर्ण और बहुपक्षीय पहल को किया है,जिससे पर्यावरण की स्थिति निरंतर सुनिश्चित हो सके। इस बात का उद्देश्य है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सक्रिय होना और ऐसे जीवनचर्या का अभ्यास के उसे वृक्ष का लालन पालन कर सके।आर्ट ऑफ गिविंग,पाकुड़ के कार्यकर्ता इस कार्य हेतु बधाई के पात्र हैं।





आर्ट ऑफ गिविंग के सचिव हिसाबी राय ने कहा कि सजकता और प्रभावी कार्यवाही के लिए आर्ट ऑफ़ लिविंग कई आंदोलन की पहल की है।उसमें एक वृक्षारोपण भी है,जिसका उद्देश्य पर्यावरण को निरंतर स्थिरता देना है,जो संयुक्त राष्ट्र के सहस्त्रादी विकास का लाभ,आर्ट ऑफ गिविंग के लोगों को पर्यावरण के विषय में पर जानकारी देने पर तत्परता पर पर्यावरण कैसे बदल रहा है,जो भविष्य में मानव जीवन को पीड़ादायक होने से बचा सके।इस वर्ष आर्ट ऑफ गिविंग हरियाली पृथ्वी का कार्यक्रम आयोजित किया है। इसमें पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया है।





वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रवीण मंडल,पवन भगत,सिद्धार्थ साह, सूरज हाजरा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।