वरीय संवाददाता,रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि 10 दिसंबर को रामगढ़ में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित की गयी थी। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के पाश्चात्य वैश्य मोर्चा ने महसूस किया कि ओबीसी और वैश्य समाज के सवाल पर राज्य सरकार गंभीर नहीं है।इसलिए चार वर्ष बीत जाने के बाद भी ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण से वंचित रखा गया है। वैश्य मोर्चा के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू के मिक्सचर मशीन के समान को पतरातू अंचल के भदानीनगर थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद द्वारा पकड़ कर झूठे केस दर्ज करने की कड़ी निंदा करते हैं और प्रशासन एवं सरकार से मांग करते हैं कि उक्त केस को खारिज करते हुए थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई की जाए।





रामगढ़ क्रांति की धरती है।वैश्यों के आदर्श राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी रामगढ़ की पवित्र धरती से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था।झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में भी रामगढ़ की धरती का सबसे बड़ा योगदान है। अब वैश्य और ओबीसी को हक-अधिकार एवं मान-सम्मान दिलाने की मुक्कमल लड़ाई भी यहीं से शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वैश्यों के लिए अपनी जान भी देने को तैयार हैं। 12 दिसंबर को प्रतिनिधि मंडल द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर भदानीनगर थाना प्रकरण की जानकारी दी जायेगी।





18 दिसंबर को विधानसभा के समक्ष एक दिवसीय त्राहिमाम धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा तथा महेश्वर साहू, केंद्रीय अध्यक्ष दवारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस 30 जनवरी से रामगढ़ में 72 घंटे का भूख हड़ताल किया जाएगा।





प्रेस कांफ्रेंस में कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, हीरानाथ साहू, प्रधान महासचिव वीरेन्द्र कुमार, केंद्रीय महासचिव कपिल प्रसाद साहू, आदित्य नारायण प्रसाद, केंद्रीय सदस्य नरेश साहू, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहू एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहू उपस्थित थे।