व्यवहार न्यायालय परिसर में विधिक सशक्तिकरण शिविर व राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन





4241 लाभुकों के बीच 27 करोड़ 70 लाख 38 हजार 180 रुपए की परिसंपत्ति का हुआ वितरण





राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 88,987 वादों का हुआ निष्पादन,37 करोड़ 26 लाख 14 हजार 285 रूपये सरकारी राजस्व की हुई वसूली





प्रतिनिधि,चतरा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर के सभागार में जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसके आलावा जिले के सभी 12 प्रखंडों में भी विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह एवं उपायुक्त अबु इमरान,पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, फैमली कोर्ट के प्रधान जज संदीप श्रीवास्तव, अपर जिला सत्र न्यायधीश राजेश कुमार सिंह,अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा, स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन मनोज कुमार एवम जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।





इस मौके पर जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिविर के माध्यम से आम जनता को सरकार की महत्वकांक्षी विकास योजनाओं का लाभ सुलभता से प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है। प्रयास भी है कि आम जनता को सस्ता एवं त्वरित न्याय मिले। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों तक विधिक सेवा की जानकारी पहुंचे। इस दिशा में वॉलिंटियर पीएलवी एवं अधिवक्ता पैनल द्वारा शिविर लगाकर लोगों को जानकारी दी जाती है।





उपायुक्त अबू इमरान ने कहा कि हर लाभुक तक पहुंचने का प्रयास है ताकि लोगों को हर सरकारी योजना का लाभ प्राप्त हो सके। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि इस कैंप के माध्यम से कानूनी समस्याओं-शंकाओं का समाधान मिलता है।





जिला मुख्यालय समेत सभी बारह प्रखंड में कुल 4241 लाभुको के बीच 27 करोड़ 70 लाख 38 हजार 180 रुपए की परीसम्पति का वितरण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 88 हजार 987 वादों का निष्पादन किया गया। इसके आलावा सरकार को 37 करोड़ 26 लाख 14 हजार 285 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। शिविर में गणमान्य अतिथियों द्वारा किशोरी संवृधि, सावित्री बाई फुले, वृद्धा पेंशन, आदिम जाति पेंशन,श्रम कार्ड, फुलू जालो आशीर्वाद योजना, ग्रीन राशन कार्ड योजना,सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कम्बल व व्हील चेयर का वितरण किया गया।





इस लोक अदालत में कुल 8 बेंचों का गठन किया गया था। बेंच संख्या 1 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राजेश कुमार सिंह,सदस्य दुखी प्रसाद,कृष्णा राम अधिवक्तागण।बेंच संख्या 2 में राकेश चंद्रा ,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तृतीय सदस्य अक्षय कुमार सिंह एवं दिनेश कुमार सिन्हा, पैनल अधिवक्तागण।बेंच संख्या 3 में मोहम्मद उमर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह अवर न्यायाधीश प्रथम चतरा एवं सदस्य आशुतोष कुमार, राजीव कुमार श्रीवास्तव पैनल अधिवक्तागण। बेंच संख्या 4 कमल रंजन अवर न्यायाधीश तृतीय, सह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम चतरा एवं सदस्य सुजीत कुमार घोष एवं शिशिर कुमार पाण्डेय पैनल अधिवक्तागण। बेंच संख्या 5 में अदनान अकीब, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह मुंसिफ चतरा एवं रामाशीष पाठक, सूरज अग्रवाल पैनल अधिवक्तागण।बेंच संख्या 6 में सदीश उज्ज्वल बेक न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह प्रधान दंडाधिकारी एवं सदस्य प्रवीण रंजन एवं दिलीप कुमार सिंहा पैनल अधिवक्तागण।बेंच संख्या 7 में विपिन दुबे कार्यपालक दंडाधिकारी, चतरा, एवं सदस्य विद्यानंद कुमार सिंह एवं सौरभ मिश्रा पैनल अधिवक्तागण।बेंच संख्या 8 में मधुकर कुमार अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम चतरा सदस्य प्रेम सिंह व मारुति जायसवाल उपस्थित थे। मंच का संचालन प्रज्ञा वाजपेई सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, प्रभारी न्यायधीश सदिश उज्ज्वल बेक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने संयुक्त रूप से किया।