प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस ने इसकी व्यवस्था कर ली है ।पकड़े जाने पर वाहन चालक को भारी जुर्माना आर्थिक दंड देना पड़ सकता है।उक्त मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि सोमवार को जिला मुख्यालय के द्वारा ब्रेथ एनालाइजर मशीन बड़कागांव पुलिस को दी गई है ताकि शराब के नशे मे वाहन चलाने वाले एवं हुड़दंग कर समाज में गंदगी फैलाने वाले को पुलिस द्वारा अब चिन्हित किया जाएगा और उन्हें ब्रेथ एनालाइजर मापक मशीन से मापने के पश्चात पॉजिटिव पाए जाने पर ₹10000 का भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। थाना प्रभारी ने लोगों से आग्रह किया कि शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं और शराब के नशे में मारपीट करने मामले में पकड़े जाएंगे तो उन पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी ।