लखनऊ।जहरीली शराब कांड का अलीगढ़ के नाम से पर लगा धब्बा छूट नहीं रहा है।अलीगढ़ बीते साल पूरे देश में शराब से हुईं मौतों में टाॅप रहा।अलीगढ़ में हुई 137 मौतों की वजह से उत्तर प्रदेश सबसे अधिक मौतों वाला राज्य रहा। इसका खुलासा 2021 की एनसीआरबी रिपोर्ट से हुआ है।रिपोर्ट के अनुसार देशभर में कुल 782 मौत हुईं। पंजाब 127 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर और मध्य प्रदेश 108 मौत के साथ तीसरे नंबर पर रहा।
2021 में मई महीने के अंत में जहरीली शराब कांड की शुरुआत हुई थी।मिलावटी शराब पीने से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 109 लोग मरे थे।मरने वालों में बिहार के मजदूर भी शामिल थे।पूरे देश को जहरीली शराब कांड ने हिलाकर रख दिया था।आबकारी अधिकारी सहित कई कर्मचारियों पुलिसकर्मियों पर एक्शन हुआ था।
आपको बता दें कि सबसे ज्यादा शराब खपत वाले प्रदेशों में जाने जाना वाला महाराष्ट्र और गोवा है। दोनों राज्यों में 2021 में एक भी मौत जहरीली व मिलावटी शराब से नहीं हुई। आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, लद्दाख, पंडुचेरी, लक्षद्वीप, दमन और दीप ऐसे राज्य हैं जहां एक भी मौत शराब से नहीं हुई।गुजरात और बिहार में शराब बैन है, लेकिन इसके बाद भी गुजरात में चार और बिहार में दो मौते शराब से हुई।इन दिनों शराब घोटाले के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सुर्खियों में छाई है।दिल्ली में 2021 में 22 मौतें मिलावटी शराब से हुईं।इनमें 21 पुरुष और एक महिला शामिल है।पूरे देश में 2021 में शराब से हुई मौत के मामलों ने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है।चिंता का विषय ये भी है कि देश में कुल 782 मौतें हुईं।इनमें से 29 महिलाएं भी मृतकों में शामिल रहीं।इसका साफ संकेत है कि महिलाओं में भी शराब की लत बढ़ी है।





