प्रतिनिधि,विष्णुगढ़।बिष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा में स्थित एम्बिशन पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के द्वारा योग किया गया।
इस मौके पर योगाभ्यास करवाते हुए विद्यालय के निदेशक विवेक कुमार ने कहा कि अगर अपने शरीर,मस्तिष्क और आत्मा को नियंत्रित रखना है तो जीवन में योग को नित्य जरूर अपनाए,क्योंकि नियमित योगाभ्यास करने से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है।यह तनाव और चिंता को दूर कर मनुष्य को निरोग बनाता है।नियमित योग हमारे शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ाता है। इसलिए आइये हम सभी प्रतिदिन योग करें, बीमारियों को दूर भगाएं और अपने शरीर को स्वस्थ रखें और दूसरों को भी अपने जीवन में नित्य योग अपनाकर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करें।
विद्यालय के योग शिक्षक रोहित कुमार वर्मा ने कहा कि योग करने से शरीर के साथ-साथ मन को शांति मिलता है,योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाने में मदद करता है, भूख और पाचन शक्ति को बढ़ाता है।यह हमें हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों से भी बचाता है,यह हमारी मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करता है,यह हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। इसलिए हम सभी को नित्य योग करना चाहिए।
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार मंडल,सुशांत कुमार पाठक,लखन प्रसाद,राजेश कुमार रजक,बसंत कुमार,रोशन कुमार,प्रिया दुबे,बादल कुमार,राजू कुमार महतो, रूपाली देवी,सुष्मिता प्रिया,उषा देवी,रीता देवी,लक्ष्मी कुमारी,कोमल कुमारी,कांति देवी,मनोज रजक,कल्लू गोस्वामी के अलावा विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।





