प्रतिनिधि,बड़कागांव। हजारीबाग केनरा बैंक के प्रबंधक शशि कुमार बागे के भाई स्वर्गीय मनोज कुमार बागे की पांचवी पुण्यतिथि आदर्श गुरु चट्टी अंतर्गत गुरु चट्टी शमशान घाट मे मनाई गई। उपस्थित लोगों ने मनोज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया एवं इस दौरान लोगों ने 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
पुण्यतिथि के मौके पर स्वर्गीय मनोज के बड़े भाई शशि कुमार बागे ने श्मशान घाट सेवा समिति को ₹55555 सहयोग राशि दिया। शशि बागे ने कहा कि शरीर 5 तत्वों से बना है। इसलिए फाइव टाइम 5 अंकों की ₹55555 श्मशान घाट सेवा समिति को एक छोटी राशि देकर सहयोग करने का प्रयास किया । मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, श्मशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, प्रवीण कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार ,सुभाष सिंह, संजय सागर, रामचंद्र सोरेन, सहेश कुमार, मीनू कुमार ,वीरेंद्र प्रसाद, अशोक महतो के अलावा कई लोग उपस्थित थे।





